life

मेरे अनुभव आत्मा का आना और जाना सत्य है।। गीता का ज्ञान सत्य है। ऊर्जा का संरक्षण का नियम भी सत्य है।। यह परिलक्षित करता है पुनर्जन्म भी निश्चित ही होगा। ऊर्जा ही द्रव्यमान देती हैं। यह कहा जा सकता है इस संसार में हमारा आना और जाना लगा रहता है लेकिन आकार अलग है आत्मा एक ही है। हम जन्म के बन्धन से तभी छूट सकते हैं जब हम एक प्रकाश पुंज/ईश्वर में मिल जाये ।जिसका रास्ता हमारे मन से होकर जाता है। वह अनुभव आनन्दमय होगा। आत्मा का आना और जाना सत्य है।। गीता का ज्ञान सत्य है। ऊर्जा का संरक्षण का नियम भी सत्य है।। यह परिलक्षित करता है पुनर्जन्म भी निश्चित ही होगा। ऊर्जा ही द्रव्यमान देती हैं। यह कहा जा सकता है इस संसार में हमारा आना और जाना लगा रहता है लेकिन आकार अलग है आत्मा एक ही है। हम जन्म के बन्धन से तभी छूट सकते हैं जब हम एक प्रकाश पुंज/ईश्वर में मिल जाये ।जिसका रास्ता हमारे मन से होकर जाता है। वह अनुभव आनन्दमय होगा। इला

जन्म और मृत्यु

स्थूल शरीर नश्वर है लेकिन सूक्ष्म शरीर ना कभी मरा है उसकी मृत्यु असम्भव है, वह हमारे अनेक जन्मों का ज्ञान लिए हुए है वह ही हमारा सच और अस्तित्व है लेकिन हम ना उसे जान सकते, हमें सब पता है जन्म और मृत्यु के पहले और बाद में क्या होता है । कारण शरीर दोनों का निर्माण करता है। सूक्ष्म शरीर को अनुभव ध्यान विधि से किया जा सकता है और आध्यात्मिक तरीके से। देखा जाए तो हम तो कभी मरे ही नहीं , स्थूल शरीर बदल रहे हैं। भौतिक विज्ञान का सिद्धांत भी कहता ऊर्जा ना उत्पन्न की जा सकती ना नष्ट करती जा सकती है, आध्यात्म ही एक मात्र साधन है जो ऊर्जा को नियंत्रित कर सकता है, प्रयोग से सम्भव नहीं है।। आत्मा को ज्ञान से समझ सकते हैं बुद्धि से नहीं। ज्ञान वह है जो हमारे अन्दर छिपा है, बुद्धि तो तर्क करती है।। हमारा स्वयं को जानना बहुत मुश्किल सा लगता है। जब इस संसार में आकर स्वयं को जानने की कोशिश नहीं करनी तो शायद हम उत्पत्ति के कारणों से भटक गये है, मुझे लगता है मृत्यु के समय इस बात का दुःख जरूर होता होगा, कैसे संसार में उलझते चले गए जब सत्य सामने होगा स्थूल और सूक्ष्म शरीर दोनों रूबरू होंगे कुछ पल के लिए तब लगेगा स्वयं को जानने की कोशिश ही नहीं करी। जीवन बहुत छोटा है लेकिन प्रत्येक मनुष्य बहुत प्यारा है, जो दुनिया में रौनक बनाये रखता है। हो सकता है सारी आत्मा के मूल में एक ही अणु/ऊर्जा/ईश्वर हो जो सबको जोड़ता, यह एक ऐसा विषय है सब अपना अनुभव कह/लिख सकते ,हम सोच सकते लेकिन हम सच तक पहुंच भी गए तो हम किसी को बता नहीं पायेंगे।। इला

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Truth of life

मेरे अनुभव